फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: करंट की चपेट में आने से एक की मौत, बालक सहित दो घायल

Sun, 15 Sep 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, एक किशोरी और बालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला नगला प्रेमी निवासी चंदनसिंह (45) घर से दुकान पर कुछ सामान लेने जा रहे थे। जैसे ही घर से निकले रास्ते में टूटे पड़े बिजली के तार पर उनका पैर रख गया। जिसके चलते अचानक करंट की चपेट में आने से वह घायल हो गए। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए तो चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
इसके साथ ही मिरहची थाना क्षेत्र के गांव सिरसा टिप्पू निवासी किशोरी मीनू घर पर पोंछा लगा रही थी। उसी समय उसका हाथ खुले हुए तार से छू गया। जिसके चलते वह घायल हो गई, परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां किशोरी का उपचार चल रहा है। वहीं थाना बागवाला के गांव सियपुर निवासी देवेंद्र ने बताया कि उनका बेटा प्रियांशू घर पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। घर पर हो रही बिजली फिटिंग के चलते तार इधर-उधर फैले हुए हैं। किसी तरह से बालक तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए, यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें