फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अभी पुलिस सो रही है... सुबह आइए

Sun, 15 Sep 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अगर रात में किसी अपराध या दुर्घटना की सूचना लेकर आप थाने, चौकी जाते हैं तो पुलिस सोती मिलेगी, सुबह आने पर ही बात होगी। यह हकीकत शनिवार आधी रात के बाद औचक निरीक्षण पर निकले अपर पुलिस अधीक्षक के सामने भी आई। एक पुलिस चौकी खाली मिली तो बागवाला थानाध्यक्ष अपने कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह शनिवार की आधी रात निरीक्षण को निकल पड़े। सबसे पहले शहर में रेलवे रोड स्थित इंद्रपुरी चौकी पर पहुंचे। यहां देखा कि चौकी प्रभारी सहित पूरा स्टाफ नदारद है। पता लगा कि एएसपी आए हैं तो नींद से उठकर पुलिसकर्मी हाजिर हुए और साहब को सलाम ठोंका। एएसपी ने सभी को डांट लगाते हुए चेतावनी दी।
इसके बाद एएसपी गोदाम चौकी और मंडी चौकी पहुंचे यहां भी ऐसे ही हालात मिले। एक भी पुलिसकर्मी जागता हुआ नहीं मिला। साहब के आने की जानकारी मिलने पर भागते-हांफते पहुंचे तो अपर ने डांट लगाते हुए आगे से सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा यह हाल मिला तो कड़ी कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फिर शहर से निकलकर एएसपी थाना बागवाला पहुंचे। वहां देखा कि पुलिसकर्मी नदारद हैं और थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह आराम से अपने कमरे में सोए हुए हैं। यह देखकर एएसपी का पारा चढ़ गया और थाना प्रभारी को डांट लगाई। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अब आगे से इस प्रकार की हरकत की तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
एएसपी ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद हमने शनिवार की आधी रात को औचक निरीक्षण किया। अनुपस्थित मिलने वाले पुलिसकर्मियों और थाना प्रभारी को सख्त हिदायत दी है। अगर इसके बाद भी सुधार नहीं होता है तो इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें