फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन: स्कूल को भेजे पत्र: छात्रों को लगवाएं मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को मास्क का प्रयोग करने पर जोर दिया जा रहा है। विद्यार्थी कक्षाओं में समूह के रूप में बैठते हैं ऐसे में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कराने को लेकर सीएमओ की ओर से शिक्षा विभाग को पत्र भेजा है। जिस पर डीआईओएस और बीएसए ने गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

नए रूप में निकलकर सामने आए ओमिक्रॉन को लेकर सख्ती से गाइडलाइन का पालन कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग को पत्र भेजा है। इसके साथ ही विद्यालयों में सैनिटाइजर की व्यवस्था कराने पर भी जोर दिया है। सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ओमिक्रॉन वैरिएंट को खतरनाक बताते हुए शिक्षा विभाग को पत्र जारी किया है। इसमें सभी विद्यालयों में बच्चों को निर्धारित दूरी पर बैठाने और मास्क लगाने को कहा गया है। अब तक जिला बचा हुआ है लेकिन खतरा कम नहीं है ऐसे में बचाव बेहद जरूरी माना जा रहा है।
कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को घातक बताया जा रहा है। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को सख्ती के साथ मास्क लगाने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। -मिथलेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें