फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

Wed, 15 Jan 2025 05:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम मोटरसाइकिल की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना अलीगंज के ग्राम पचंदा निवासी 70 वर्षीय पन्नालाल मंगलवार शाम अपने घर पैदल जा रहे थे। नवाबगंज मार्ग ग्राम पचंदा के पास बाइक से टकरा गए, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से थाना पुलिस ने वृद्ध को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। परिजन बेहतर उपचार के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां रात के समय उनकी मृत्यु हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें