फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों से वृद्धा और अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक वृद्धा और अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि हादसों में घायल हुए छह लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। सकीट थाना क्षेत्र के गांव कोची निवासी इसात (55) अपने परिजन आमीन, रुबी, मन्नू, नन्हीं के साथ चपरई निवासी अपने बहनोई के यहां भात की रस्म में ऑटो से जा रहे थे। नगला टिकुरिया के पास ऑटो की बाइक से टक्कर हो गई। जिसके बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे इसात की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चारों परिजन गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना मारहरा थाना क्षेत्र के गांव पिवारी में एक होटल के पास घटित हुई। कासगंज जनपद के गांव नगला बिहारी निवासी मोरमुकुट अपनी बीमार मां चंपा देवी (62) को शनिवार शाम इलाज के लिए बाइक से मोहनपुरा ले जा रहे थे। पड़ोसी केवल सिंह भी साथ में थे। वह पिवारी पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। जिसमें चंपा देवी की मौत हो गई। जबकि मोरमुकुट व केवल सिंह घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मोरमुकुट के भाई मेघ सिंह ने थाना क्षेत्र के ही सिरसा बदन निवासी राहुल के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रविवार को भांजी, सोमवार को भांजे की है शादी
मृतक इसात के परिजनों ने बताया कि चपरई निवासी बहनोई शब्बीर की बेटी की शादी रविवार व बेटे की शादी सोमवार को है। दोनों की शादियों में भात पहनाने के लिए इसात परिजनों के साथ चपरई जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें