फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कैदी से मुलाकात करने पर खर्च करने पड़ेेंगे 15 रुपये

Tue, 08 Dec 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला करागार में निरुद्ध 1410 कैदियों से मुलाकात करने के लिए परिवारीजनों और मित्रों को जेल के गेट पर लाइन लगाने से निजात मिलेगी। शासन के निर्देश पर जेल प्रशासन गेट पर हाईटेक कंप्यूटर सिस्टम लगा रहा है। सिस्टम लगने के बाद मुलाकात से दो या तीन दिन पहले ऑनलाइन आवेदन कर बंदी से मुलाकात का वक्त तय कर सकते हैं। इसके लिए पहचान पत्र दिखाना पड़ेगा और मुलाकात स्लिप पर प्रिंट करने के लिए कंप्यूटर मुलाकाती का फोटो भी खींचेगा।
विज्ञापन

जिला कारागार अधीक्षक अनूप सिंह और जेलर पीके सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर बंदियों से मिलने वालों के लिए जेल गेट पर ऑनलाइन कंप्यूटर सिस्टम लगा रहा है। पंद्रह दिन के अंदर सुविधा मिलने पर परिवारीजनों और मित्रों को बंदी से मुलाकात करने पर अब पंद्रह रुपये खर्च करने पडे़ंगे। इसके लिए मुलाकातियों को आईडी प्रूफ दिखाने के अलावा कंप्यूटर स्लिप के लिए फोटो भी खिंचाना पड़ेगा। खास बात यह है कि बंदी से मुलाकात के लिए आप दो से तीन दिन पहले आवेदन कर अपना समय तय कर सकते हैं। सिस्टम  लगने के बाद मुलाकाती को जेल के गेट पर बंदी से मिलने के लिए लाइन लगाने से निजात मिलेगी। जेल में हाईटेक सिस्टम लगने का सबसे ज्यादा फायदा उन बंदियों के परिवारीजनों और मित्रों को होगा जो एटा से हजारों किमी दूर रहते है और मुलाकात करने के लिए दो से तीन दिन का समय खर्च के बाद भी जेल में बंदी से मुलाकात नहीं कर पाते। अब ऐसे बंदियों के परिवारीजन इंटरनेट पर आनलाइन आवेदन कर मुलाकात का समय पहले से ले सकते हैं। मुलाकात की फीस का पैसा डीएम कोष में जमा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें