फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया फेयर

Tue, 08 Dec 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्धन छात्रों के लिए संचालित स्टडी सर्किल कोचिंग सेंटर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए आईपीएस अंशुमान ने कहा कि अभ्यास व्यक्ति को निपुण और विषय में पारंगत बनाता है। दृढ़ निश्चय के साथ किया गया कार्य सफलता तक निश्चित पहुंचता है। विद्यार्थियों के हौसले की प्रश्ंासा करते हुए उन्हाेंने घोषणा की फरवरी में दो दिवसीय नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया का मेला लगेगा। मेले में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लेखकों की पुस्तकें शामिल होंगी।
विज्ञापन

स्थानीय मेहता लाइब्रेरी हॉल में उपस्थित प्रतियोगियों को टिप्स देते हुए उन्होंने कहा कि सफलता के लिए टाइम मैनेजमेंट सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। वस्तुनिष्ठ परीक्षा में इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। कुशल बच्चों के लिए परीक्षा का समय कभी कम नहीं पड़ता। वह निर्धारित समय से पहले ही पेपर करते हैं। यह बहाना तो अकुशल लोगों का होता है। निर्धन प्रतियोगियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि दृढ़ निश्चय एवं समय प्रबंधन सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर स्टडी सर्किल संचालन समिति के संजीव कुमार, डा.चंदवरिया, राकेश भदौरिया आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें