फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विकास कार्यों में अनियमितताओं पर ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस

Wed, 26 Nov 2025 09:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज देहात क्षेत्र में विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन, आरआर सेंटर और सामुदायिक शौचालय समेत तमाम कार्य अधूरे और अव्यवस्थित मिले। इस पर पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान को कारण बताओ जारी किया गया।
विज्ञापन

18 नवंबर को अलीगंज देहात के निरीक्षण के दाैरान छह माह से बन रहा पंचायत भवन अधूरा मिला। आरआर केंद्र के खस्ता हाल होने के साथ ही यहां तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त और इंटरलॉकिंग जगह-जगह उखड़ी थी। केंद्र पर जरूरी सुविधाएं भी नहीं थीं। इसके अलावा केंद्र को दी गईं दो गाड़ियां मौके पर नहीं थीं और प्लास्टिक यूनिट पूरी तरह बंद मिली।
निरीक्षण के दौरान सामुदायिक शौचालय भी पंचायत सहायक नहीं दिखा सके। गोशाला की स्थिति भी बहुत खराब मिली है। ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला। डीपीआरओ ने बताया कि पंचायत सचिवालय से संबंधित कई भुगतान निजी तौर पर किए गए जिसे गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण में मिली खामियों पर पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें