फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की ऑडिट की समीक्षा में नहीं पहुंचे सचिव, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले की 576 ग्राम पंचायत में वित्तीय वर्ष 2012-13 के विकास कार्यों की जांच ऑडिट टीम द्वारा की जा रही है। इसमें कुछ ग्राम पंचायतों ने ऑडिट टीम पर आपत्तियां जताई हैं, जिसे लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने समस्त सचिवों को समीक्षा बैठक के लिए बुलाया लेकिन पांच ग्राम सचिव नहीं पहुंचे। इस पर सभी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि जिले की 576 ग्राम पंचायत में वित्तीय वर्ष 2012-13 में कराए गए विकास कार्यों की सोशल ऑडिट टीम ने जांच की थी, जिसमें कुछ ग्राम पंचायतों ने ऑडिट टीम पर आपत्तियां जताई थीं, जिसे लेकर ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण के लिए समीक्षा बैठक बुलाई गई। डीपीआरओ ने समस्त ग्राम सचिव को दूरभाष के माध्यम से बैठक की सूचना दी, उसके बाद भी ग्राम पंचायत भटमई के ग्राम सचिव कमलेश यादव, बारथर मिलावली के संजय शर्मा, महुअट के सतीश चंद्र, असरौली के विश्वजीत यादव, नेहचलपुर के अवधेश यादव अनुपस्थित रहे। डीपीआरओ ने पांचों ग्राम सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें