फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कोल्ड वार्ड में नोडल अधिकारी को नहीं मिला एसी

Sat, 01 Jun 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लू के मरीजों के उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में कोल्ड वार्ड बनाया गया है। शनिवार को शासन से नामित नोडल अधिकारी वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन उन्हें इसमें एसी नहीं मिला, जिसे लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मैनपुरी में तैनात डब्ल्यूएचओ के अधिकारी डॉ. बीपी सिंह मेडिकल कॉलेज में बने कोल्ड वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने थर्मामीटर के बारे में जानकारी ली। वहीं दवाओं की उपलब्धता को देखा। दवाओं पर एक्सपायरी डेट सहित कितनी मौजूद हैं, इसकी जानकारी की। ओआरएस व ग्लूकोज की उपलब्धता को देखा। बाद में इमरजेंसी प्रभारी डॉ. माधवेंद्र से सवाल किए। ऑक्सीजन के बारे में जानकारी ली।
नोडल अधिकारी ने बताया कि शासन से कोल्ड वार्ड में व्यवस्थाओं को देखने के लिए भेजा गया था। वार्ड बना है दवाएं आदि उपलब्ध है। लेकिन वार्ड में कूलर लगा है। इसके बजाए एसी लगाने की बात कही गई है। जिससे मरीजों को बेहतर सुविधा दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें