सकीट। थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठा मजदूर का शव शुक्रवार की रात भट्ठा के पास एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह आगरा का रहने वाला था। जो परिवार सहित यहां मजदूरी करता था।अबजद अली (24) निवासी मोहसनाबाद थाना बरहन जिला आगरा यहां राधेनगर में नगला काजी निवासी विनोद यादव के ईंट भट्ठा पर काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। शुक्रवार की रात भट्ठा के पास खड़े पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका हुआ देखा गया। लोगों का कहना है कि अबजद किसी लड़की से फोन पर बात करता था। हो सकता है कि इससे संबंधित मामला हो। हालांकि अभी मौत की वजह के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं है। पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात ग्राम राधेनगर के पास ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था। फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की संभावना है। सही कारण पता करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा गया है।