फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खेल मैदान नहीं...युवा और खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा खुला आकाश

विज्ञापन
निशांत कुमार
विज्ञापन
सकीट। कस्बे में कोई खेल मैदान नहीं होने के कारण खिलाड़ियों के साथ ही सेना, पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह-सवेरे सैकड़ों युवा हाईवे और अन्य मार्गों के किनारे पसीना बहाते नजर आते हैं। सर्दी में कोहरे के दौरान इस दौरान कई हादसे भी हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि कम से कम एक मिनी स्टेडियम तो सकीट में होना चाहिए।
विज्ञापन

पहले सकीट-आसपुर मार्ग पर नगला इंदी के समीप डीएवी इंटर कॉलेज का मैदान था, जहां युवा खेलकूद तैयारी करते थे मगर अब इस मैदान को भी वन विभाग को सौंप दिया गया है। इस कारण यहां खेल गतिविधियां बंद हो गई हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि मैदान न होने से कबड्डी, क्रिकेट, फुटबाल और वॉलीबाल जैसे खेलों का अभ्यास भी नहीं हो पा रहा है। सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवा रामनरेश, गगन, सुनील ने बताया कि मैदान नहीं होने से युवाओं को रोड पर दौड़ लगानी पड़ती है। इससे हादसों का डर बना रहता है।
युवाओं की बात

दो साल से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। मैदान न होने से उन्हें रोज सकीट-आसपुर मार्ग पर दौड़ लगानी पड़ती है। तेज रफ्तार वाहन हमेशा खतरा बने रहते हैं। - निशांत कुमार, सकीट
विज्ञापन



मैदान नहीं होने के कारण दौड़, कबड्डी और वॉलीबाल का अभ्यास भी नहीं हो पाता। सड़क पर दौड़ते समय वाहन चालक हॉर्न बजाकर परेशान करते हैं। - जुनैद अंसारी, सकीट
विज्ञापन


वर्जन
खेल मैदान के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जगह मिलते ही मैदान का निर्माण कराया जाएगा। - अजीत सिंह, बीडीओ

निशांत कुमार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें