फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति से बच्चों का भविष्य बनेगा बेहतर-पूर्व डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला पंचायत परिसर स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में बृहस्पतिवार को नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की ओर से करियर काउंसिलिंग सेमिनार आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति से बच्चों का भविष्य बेहतर बनेगा। एक कोर्स के साथ दूसरा डिप्लोमा करने का प्रावधान नई शिक्षा नीति में शामिल किया गया है, इससे बच्चों के दोनों हाथों में लड्डू होंगे।
विज्ञापन

पूर्व डीजीपी ने कहा कि उनका एटा से पुराना नाता रहा है। यहां एसएसपी पद पर रहने के दौरान लोगों से काफी लगाव रहा था। युवाओं को बेहतर करियर के लिए टिप्स देते हुए कहा कि बिना मेहनत के कुछ हासिल नहीं होता, जो बच्चा पढ़ाई करता है उसको ही सफलता मिलती है। बताया कि नोएडा इंटरनेशल यूनिवर्सिटी में 75 कोर्सेज हैं, जो रोजगारपरक हैं। वर्तमान में बच्चे लोकप्रिय कोर्सेज चाहते हैं।
इनमें इंजीनियरिंग, लॉ, मैनेजमेंट, फाइन आर्ट्स, एग्रीकल्चर, आर्किटेक्चर एजुकेशन आदि शामिल हैं। यहां स्कॉलरशिप भी है। बच्चा अगर प्रतिभाशाली है उसके नंबर अच्छे आए तो वह छात्रवृत्ति का हकदार बन जाता है। अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटी से समझौते के तहत ऐसे बच्चों को विदेशों में भी भेजने की व्यवस्था है। 30 देशों के बच्चे इस यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं। सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय मिश्रा, यूपी सिंह, गौरी दुबे आदि रहे।
विज्ञापन

बुलडोजर कार्रवाई में कुछ गलत नहीं
प्रदेश के वर्तमान हालातों और सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर पूर्व डीजीपी ने कहा कि वर्तमान सरकार में कानून का राज दिखाई दे रहा है। गुंडा-माफिया पर कार्रवाई हो रही है। अवैध कब्जा करने वाले बुलडोजर चलाकर ठिकाने लगाए जा रहे हैं। बुलडोजर कार्रवाई में कुछ गलत नहीं है। काननू व्यवस्था बेहतर होने से अपराध भी कम हुए हैं। एटा कभी अपराधियों के ठिकानों की जगह हुआ करता था, अब काफी विकास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें