फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क निर्माण में लापरवाही, सीवर लाइन के चेंबर दबाए

Wed, 18 Mar 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लोक निर्माण विभाग क्षेत्र में जीटी रोड का निर्माण करा रहा है। इस दौरान सड़क पर बने सीवर चेंबर दबा दिए गए हैं। भविष्य में इन्हें खोलने के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

रेलवे पुल से लेकर गोशाला तक सड़क का निर्माण हो रहा है। सड़क के बीच 50 से अधिक सीवर चेंबर बने हैं। इन चेंबरों के मुहाने पर भी निर्माण सामग्री बिछा दी गई है। ऐसे में इन चेंबरों के ढक्कनों को खोलने के लिए सड़क को तोड़ना पड़ सकता है। इसको लेकर आसपास के लोग भी सवाल खड़े कर रहे हैं। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि सड़क पर बने बीचों बीच सीवर के चेंबर को दबाने के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से वार्ता हुई है। पीडब्ल्यूडी की ओर से दबे हुए चेंबरों को खोला जाएगा। वहीं गोशाला की ओर से निर्माण के दौरान सीवर चेंबर को डामर के अंदर नहीं दबाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें