फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भाजपा की जिले की टीम में नौ को फिर से प्रभार, 11 नए चेहरे

Wed, 18 Mar 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भाजपा की जिला कार्य समिति को लेकर इंतजार सोमवार की रात समाप्त हो गया। भाजपा जिले की टीम में बीस में पुराने नौ पदाधिकारियों को फिर से पदभार दिया गया है। अलीगंज क्षेत्र के तीन युवा पदाधिकारी पहली बार जिले की टीम में शामिल हुए हैं। सोमवार की देर रात जारी हुई सूची को लेकर मंगलवार को पूरे दिन जिले में चर्चा होती रही। नई टीम में भाजपा के नियमों की अनदेखी के साथ ही दो गुटों में बंटी भाजपा के एक गुट को भी नजरअंदाज करने के आरोप भी लग रहे हैं।
विज्ञापन

बीस पदाधिकारियों की भाजपा की जिले की टीम में अविनाश शर्मा, जितेंद्र दिवाकर, शकुंतला साहू, विनीत भारद्धाज, आशीष राजपूत, अर्जुन सिंह कश्यप, सुशील गुप्ता, शिशुपाल यादव, बबिता दिवाकर को पुन: शामिल होने का मौका मिला है। घोषित टीम में जितेंद्र दिवाकर, अविनाश शर्मा रामू भटेले, राजेश सरानी, शकुंतला, आशीष राजपूत, राहुल गुप्ता, अर्जुन सिंह कश्यप, अमित गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है। संतोष चौहान, पीयूष शाक्य, सुशील गुप्ता को महामंत्री एवं राधेश्याम धनगर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। विनीत भारद्धाज, शिशुपाल यादव, कुशल खितौलिया, बबिता दिवाकर, अभिषेक शर्मा गोपाल, नीलम चौहान, दिनेश लोधी, अखिलेश सिंह राठौर को मंत्री बनाया गया है।

भाजपा के एक व्यक्ति एक पद नियम की अनदेखी
घोषित जिले की टीम में भाजपा के एक व्यक्ति एक पद नियम की अनदेखी की गई है। जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर संतोष चौहान एक माह पहले भूमि विकास बैंक मारहरा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके बाद जिले की टीम में उनको महामंत्री बनाया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


जिले के दो गुटों में एक को तरजीह
भाजपा की दो राजनीतिक हस्तियों में लंबे समय से पाले खिंचे हुए हैं। हर मौके पर इन दो गुटों के बीच जबरदस्त शीतयुद्ध होता है, जिले की घोषित टीम में एक गुट को सिरे से नजरअंदाज किए जाने से समर्थकों में नाराजगी है। इस गुट से जिन नाम पर सहमति जताई गई थी उसमें सिर्फ एक नाम को समायोजित किया गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी कार्यकर्ताओं ने कमेंट किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें