फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: धारदार हथियार से बेरहमी से की गई थी नीरज की हत्या

Tue, 03 Sep 2024 09:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के बाबूगंज स्थित मुमताज मार्केट में सीढि़यों पर सोमवार को एक शव मिला था। परिजन ने हत्या की आशंका व्यक्त की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में मौत का कारण बेरहमी से हत्या करना बताया गया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर इस प्रकार की वारदात होने से लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन

शहर के बीचों-बीच स्थित बाबूगंज मार्केट सबसे व्यस्त बाजार है। यहां दिन के साथ ही देर रात तक महिलाओं की भीड़ खरीदारी के लिए पहुंचती है। सोमवार की सुबह मुमताज मार्केट में छत को जाने वाली सीढि़यों पर बाबूगंज निवासी नीरज का शव पड़ा मिला था। मृतक के भाई गोपाल ने बताया कि नीरज चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। वह बाजार में पड़ा हुआ कबाड़ा बीनकर अपना गुजारा करते थे। रविवार को घर से जाने के बाद नहीं लौटे तो हम लोगों ने इधर-उधर काफी खोजबीन की मगर कोई पता नहीं चला। सोमवार की सुबह मुमताज मार्केट में एक व्यक्ति छत पर बिजली सही करने जा रहा था। सीढि़यों पर जब उसने खून से लथपथ लाश देखी तो उसकी चीख निकल गई।
आवाज सुनकर मार्केट के आसपास रहने वाले लोग वहां पहुंचे और देखा तो वह नीरज का शव था। परिजन और पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर मृतक का भाई गोपाल और गोदाम चौकी प्रभारी संजय सिंह पहुंचे। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण किसी धारदार हथियार से गले के साथ ही शरीर के अन्य भागों पर भी प्रहार किया गया है। व्यस्ततम इलाके में इस प्रकार की वारदात होने से लोग परेशान और भयभीत हैं।
विज्ञापन

देर रात एसएसपी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण
एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने सोमवार की देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से व्यक्ति की हत्या की गई है, उसको लेकर गहनता से छानबीन कराई जा रही है। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें