फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, सुलह से निस्तारित होंगे मामले

Fri, 08 Sep 2023 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें छोटी प्रकृति के आपराधिक वादों के साथ विभिन्न प्रकार के सिविल प्रकृति के वादों का संस्वीकृति और सुलह से आधार पर निस्तारण किया जाएगा। परिसर में आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकार वाद, दांडिक वाद, बैंक रिकवरी वाद, श्रमिक वाद, जल एवं गृहकर वाद, विद्युत बिल आदि वादों के साथ-साथ ई-चालानों से संबंधित वादों का भी निस्तारण सुलह-समझौते एवं संस्वीकृति के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रत्येक न्यायालय के स्तर पर तैयारियां की जा चुकी है। विभिन्न बैंकों के अधिकारियों द्वारा भी अपनी अपनी बैंकों के कैंप लगाए जाएंगे। नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के करों से जुडे विवादों में सुलह के लिए संबंधित पालिकाओं और पंचायतों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार ने कहा कि सुलह से मामले को निस्तारित कराना सबसे उत्तम कार्य है। इसमें प्रत्येक को सहयोग करना चाहिए। नोडल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह व प्राधिकरण सचिव कमालुद्दीन ने सभी लोगों से लोक अदालत में सम्मलित होेकर अपने वादों को सुलह से निस्तारित कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें