फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति सपाईयों का धरना, कैब को लेकर हल्लाबोल

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर धरने के दौरान प्रदर्शन करते सपाई- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। नागकिरता संशोधन कानून लागू होने के विरोध में सपा नेतृत्व की ओर से पूर्व निर्धारित धरना बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर दिया गया। सपाइयों ने भाजपा पर सीएए के विरोध में गरजे। धरनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया। सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित 18 सूत्री ज्ञापन एसडीएम सदर नंदलाल को सौंपा। हालांकि धारा 144 लागू होने के चलते प्रशासन की ओर से धरना की अनुमति नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने कहा कि भाजपा सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून लागूकर देश और समाज को बांटने की साजिश की गई है। सीएए आने से समाज में तनाव और आक्रोश है। सरकार मूल मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाह हो गई है। पूर्व विधायक रणजीत सुमन ने कहा कि तानाशाही करने वाला हिटलर और सद्दाम नहीं रहा तो मोदी और योगी भी नहीं रहेंगे।
पूर्व विधायक अमित यादव गौरव ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून खतरनाक है। इसके आने के बाद देश में हाहाकार मच गया है। पूर्व विधायक अजय यादव ने कहा कि प्रशासन ने धरना की अनुमति नहीं दी। इसके बाद भी हमने धरना दिया। हम जेल जाना चाहते हैं और हमें जेल भेजें, सपाइयों को भरने में जेल और स्कूल भी कम पड़ जाऐंगे। पूर्व सांसद कैलाश यादव, विनोद यादव, सीटू यादव, सुनील सभासद, मंजीत यादव, राकेश यादव, सद्दाम, रामबृजेश यादव, डा. राजकुमारी, बबलू यादव, शालू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें