फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नगला काजी की सड़क खराब, लोगों को हो रही परेशानी

Sat, 08 Jun 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ब्लॉक सकीट क्षेत्र के गांव नगला काजी की सड़क की स्थिति बेहद खराब है। टूटी पड़ी सड़क की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बनवाने और गड्ढा मुक्ति से निजात दिलाने के लिए कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। एटा-सकीट मार्ग से नगला काजी के लिए पीडब्ल्यूडी की सड़क जाती है। इसकी लंबाई करीब दो किलोमीटर है। इस सड़क को टूटे करीब पांच वर्ष हो चुके हैं। लोगों को टूट फूटी सड़क से गड्ढों में होकर ही सफर करना होता है। परेशानियां अधिक बढ़ी तो जनप्रतिनिधियों तक बात पहुंचाई। लेकिन सड़क नहीं बन सकी। लोगों को मजबूरी में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण राजनीतिक द्वेष भावना के चलते गांव का विकास नहीं होने का आरोप भी लगा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर ऐसा ही रहा तो सड़क की स्थिति और खराब होती जाएगी। भविष्य में इस पर निकलना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

-
गांव की सड़क करीब पांच साल से टूटी पड़ी है, लेकिन अब तक नहीं बन सकी है। इसकी वजह से पूरे गांव के लोगों को निकलने में परेशानी होती है। शेर सिंह

जब तक सड़क नहीं बन जाती है, लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। कई बार गांव के लोगों ने जनप्रतिनिधियों से भी सड़क बनवाने की मांग की है।
सुभाष चंद्र

टूटी सड़क को कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा। इस बार पहले चरण में सड़क बनवाई जाएगी। ताकि ग्रामीणों को परेशानी नहीं हो।
अभय सिंह यादव, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें