फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पूछताछ केंद्र का फोन खराब, यात्री परेशान

Sat, 08 Jun 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रोडवेज बस स्टैंड के पूछताछ केंद्र पर लोगों की सुविधा के लिए लगाया गया फोन खराब पड़ा है। इस कारण यात्रियों को फोन पर बसों से संबंधित जानकारी नहीं मिल रही है। जानकारी करने के लिए उन्हें बस स्टैंड के पूछताछ केंद्र पर ही पहुंचना पड़ रहा है।पूछताछ केंद्र पर फोन लगाने का उद्देश्य था कि लोगों को घर या अपने प्रतिष्ठान पर बैठकर भी जानकारी मिल स के। बसों आदि के बारे में वह पहले पूछताछ कर लें, उसी के अनुसार अपनी यात्रा पर निकलें। लेकिन फोन बंद रहने से यह सुविधा भी बंद पड़ी है। बसों की जानकारी लेने के लिए यात्रियों को स्टैंड पर ही पहुंचना पड़ता है। लोगों का कहना है कि पूछताछ केंद्र में व्यवस्था को सुधारा जाए। ताकि उन्हें फोन पर तत्काल सही जानकारी मिल सके।
विज्ञापन


शहर से बाहर जाने वाली बसों की जानकारी करने के लिए रोडवेज बस स्टेंड तक आना पड़ता है। पूछताछ केंद्र पर लगा फ़ोन काफी समय से खराब पड़ा है।
अनिल कुमार, आगरा रोड
-

पहले बसों की जानकारी फोन से ले लेते थे, लेकिन पूछताछ केंद्र का फ़ोन खराब होने की वजह से अब परेशानी का सामना करना पड़ता है। विभाग को इसे चालू रखना चाहिए।
विज्ञापन

राजपाल सिंह, ठंडी सड़क
-

पूछताछ केंद्र का फ़ोन बंद रहने की जानकारी नहीं है। अगर फ़ोन बंद रहता है या खराब रहता है तो उसको तत्काल सही कराया जाएगा।
राजेश यादव, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें