अलीगंज रोड स्थित मंदिर में मां काली की खंडित मूर्ति एवं पोशाक में आग लगाने की जानकारी लोगों में आक्रोश फैल गया। एकत्रित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
शहर के अलीगंज रोड पर मां काली की मूर्ति है। बुधवार रात अराजकतत्वों ने मूर्ति खंडित कर दी। वहीं पोशाक में आग लगा दी। इससे पोशाक जल गई। सुबह पूजा करने पहुंचे लोगों ने मूर्ति खंडित और पोशाक जली देखी तो आक्रोश भड़क गया। जानकारी पर अनेक लोग मौके पर ही एकत्रित हो गए। मामला बढ़ता देख जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मूर्ति सही कराने का आश्वासन देकर पुलिस ने लोगों को शांत कराया। एसएसआई नगर ने बताया कि मूर्ति को सही कराया जा रहा है। वहीं आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।