फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालीजनों पर बोलेरो की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या का आरोप

विज्ञापन
मृतका सीमा का फाइल फोटो ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। दहेज में बोलेरो गाड़ी की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मामले में विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति सहित ससुरालीजनों के खिलाफ कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के थाना एकाके फरीदा गोकुल निवासी सीमा पुत्री जुगेंद्र सिंह की शादी दो वर्ष पूर्व राघवेंद्र पुत्र राम मुरारी निवासी गिरोरा थाना कोतवाली देहात के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन बोलेरो गाड़ी की मांग करते हुए सीमा का उत्पीड़न करने लगे। शनिवार सुबह चार बजे ग्रामीणों ने सीमा के परिजनों को सूचना दी कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है।
सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। सीमा का का शव घर में चारपाई पर पड़ा था। वहीं ससुरालीजन फरार हो चुके थे। सीमा के पिता जुगेंद्र सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में जुगेंद्र सिंह की तहरीर पर पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सीओ सिटी राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें