फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों से निकली सिल्ट उठाना भूली पालिका

Sun, 14 Jun 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर पालिका ने बारिश के मौसम को देखते हुए नगर नाले नालियों की सफाई कराना शुरू कर दिया है। नालों से कृड़ा करकट सहित सिल्ट को बाहर निकाला जा रहा है। सहावर गेट लाइन पार क्षेत्र में तीन दिन पूर्व नालों की सफाई कराई गई। नालों से निकले सिल्ट को सड़क के किनारे डाल दिया गया है।
विज्ञापन


इससे राहगीरों को दिक्ततों का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के कारोबारी भी इससे परेशान हैं। सड़क पर पड़ी गंदगी के चलते उनकी दुकानों पर ग्राहक आने से कतरा रहे हैं। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। दो दिन बारिश होने से सिल्ट सड़क पर बह कर आ रही है। हालात ऐसी है कि लोगों को वहां निकलना भी मुश्किल हो गया। दो पाहिया वाहन चालक यहां फिसलन हो जाने के कारण गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन


 स्थानीय लोगों में पालिका की उदासीनता से रोष है। कारोबारी रवेंद्र, सुरेश, प्रकाश, महेश, रामप्रताप आदि ने जल्द सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें