फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमियादी हड़ताल पर गए पालिकाकर्मी, सफाई व्यवस्था चरमराई

विज्ञापन
नगर पालिका में हड़ताल कर प्रदर्शन करते हुए सफाईकर्मी ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी सोमवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके बाद से शहर की सफाई व्यवस्था एकदम से चरमरा गई। हड़ताल के पहले ही दिन जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। जिससे लोगों का दुर्गंध का सामना करना पड़ा। हड़ताल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी ने नौ मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर चले गए। सुबह के वक्त शहर में किसी भी जगह से कूड़ा नहीं उठाया गया और न ही साफ-सफाई का काम किया गया। इस दौरान पहले दिन में ही शहरवासी कूड़े की दुर्गंध से परेशान हो गए। इन दिनों 1 से 15 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जनजागरूकता के साथ ही सफाई की विशेष भूमिका है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से अभियान लड़खड़ा सकता है।
जिला अस्पताल के सामने पूरे दिन लगा रहा कचरे का ढेर
जीटी रोड स्थित जिला अस्पताल के सामने सोमवार को कचरे का ढेर पूरे दिन लगा रहा। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से यहां से कूड़ा नहीं उठाया गया। वहीं जीटी रोड पर एक ही तरफ से दोनों वाहनों के चलने की वजह से वाहनों से कूड़ा सड़क पर फैल रहा था। पैदल राहगीरों को यहां से निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

निधौली रोड पर भी लगा कूड़े का ढेर
शहर से गुजरने वाले निधौली कलां मार्ग पर जनता दुर्गा मंदिर के पास कूड़े का ढेर लगा रहा। जिससे लोग दुर्गंध से परेशान नजर आए। यहां पर कूड़ा सड़क तक बिखरा पड़ा रहा। जिससे लोगों को यहां से निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सामने ही अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज है। इसमें आने-जाने वाले छात्र गंदगी और बदबू से परेशान देखे गए।
मांगें पूरी नहीं हुईं तो शहर को सड़ा देंगे : कर्मचारी
हड़ताली सफाई कर्मचारियों का कहना था कि हमारा एरियर, बोनस, वर्दी का पैसा, एसीपी का एरियर, सातवें वेतन का एरियर जब तक खातों में नहीं आएगा, हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। एक सप्ताह पहले एडीएम, पालिका के ईओ व पालिकाध्यक्ष ने समस्या के समाधान के लिए आश्वासन दिया, लेकिन कोई निस्तारण नहीं हुआ। यहां तक कि सदर विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से अपनी मांग के लिए गुहार लगाई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। चेतावनी देते हुए कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो शहर को सड़ा देंगे, साफ-सफाई का काम बिल्कुल नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें