फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नर्स की लापरवाही से प्रसूता की हालत बिगड़ी, शिशु की मौत

Thu, 04 Jun 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। क्षेत्र के गांव जिनावली निवासी उमेश कुमार ने शिकायत करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरथरा की स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि नर्स की लापरवाही से उनकी पत्नी की हालत बिगड़ गई और गर्भ में पल रहे शिशु ने जन्म लेने से पहले की दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है वह अपनी पत्नी नीतू को लेकर 31 मई को चुरथरा के अस्पताल आए थे। उन्होंने स्टाफ नर्स को पहले ही बता दिया था कि इससे पहले दो प्रसव ऑपरेशन से हुए हैं। इसके बावजूद नर्स ने प्रसव पीड़ा बढ़ाने को इंजेक्शन और दवाएं दी। प्रसव न होने पर पेट पर अत्यधिक दवाब देने से गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन प्रसूता आगरा ले गए, वहां जाकर शिशु की मौत होने और गर्भवती के बच्चेदानी फटने की जानकारी हुई।
अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया शिकायत की जांच कराई जा रही है, रिपोर्ट आने पर दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें