फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 210 चालक परिचालकों को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

Tue, 05 Dec 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। परिवहन निगम ने दिवाली बोनस के रूप में बेहद अच्छा प्रदर्शन करने वाले चालक और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी। इसकी सूची डिपो में तैयार की गई है, इसमें 210 कर्मियों को शामिल किया गया है। इनको करीब 8 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

एटा डिपो में 76 बसें परिवहन निगम और 86 बसें अनुबंधित संचालित की जा रही हैं। इन बसों के माध्यम से दिवाली पर यात्रियों को सफर कराया गया। इसमें चालक परिचालक की मेहनत विशेष रूप से आंकी गई। इसकी वजह से अच्छा प्रदर्शन कर रोडवेज की साख को बचाया गया है। इसकी सूची तैयार की गई, इसमें 66 संविदा चालक, 104 संविदा परिचालक, 9 नियमित चालक और 10 नियमित परिचालक, 20 कार्यशाला वर्कशॉप के कर्मी शामिल हैं।
संविदा चालकों को 2 लाख 97 हजार, संविदा परिचालकों को 4 लाख 72 हजार 167 रुपये, नियमित चालकों को 37 हजार 800, नियमित परिचालकों को 44 हजार और वर्कशॉप कर्मचारियों को 39 हजार 300 रुपये प्रोत्साहन के रूप में दिए जाएंगे। एआरएम राजेश यादव ने बताया कि शासन की ओर से प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई थी, उसके अनुसार सूची तैयार कर ली गई है। इसमें 210 कर्मियों को 8 लाख के करीब प्रोत्साहन राशि दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें