फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छत पर सो रही बालिका पर बंदरों ने गिराई ईंट, निकल गया दम; घर में मची चीख पुकार

Tue, 06 Aug 2024 08:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में छत पर सो रही बालिका पर बंदरों ने ईंट गिरा दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
बालिका संध्या का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार की अलसुबह छत पर सो रही बालिका और उसके पिता के ऊपर बंदरों ने ईंटे गिरा दी। बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना जलेसर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय खानम की है। यहां के निवासी टीटू बघेल ने बताया कि गर्मी की वजह से सभी लोग छत पर सो रहे थे। सुबह कुछ लोग जल्दी उतर कर नीचे आई। अपने कार्य में लग गए। वहीं चार वर्षीय बेटी संध्या और मैं छत पर ही सो रहा था। 

इसी समय बंदरों का झुंड आया। छत के किनारे लगी हुई ईटों के ढेर से ईंटे गिराने लगा। अचानक से एक ईंट जाकर संध्या के ऊपर गिरी। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं मेरे ऊपर भी कुछ ईंटें गिरी। मैं भी गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर नीचे से परिजन भी ऊपर आ गए और मोहल्ले के लोग भी तत्काल मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


बालिका की मौत के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बंदरों से निजात पाने के लिए कई बार वन विभाग व पालिका प्रशासन से गुहार भी लगा चुके हैं। इसके बाद भी बंदरों को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बंदरों के आतंक से पिछले वर्ष भी मोहल्ला भैरव बगीची में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। इसके अलावा राहत चलती राहगीरों के हाथ से सामान छीन ले जाना आम बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें