फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुलिस चौकी में बंदरों ने तोड़ी भगवान शिव की मूर्ति

Mon, 16 Mar 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। कस्बे में स्थित पुलिस चौकी परिसर के मंदिर में बंदरों ने उत्पात मचाते हुए भगवान शिव की मूर्ति को खंडित कर दिया। पुलिस चौकी में पहुंचे हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को खंडित मूर्ति को देखा तो उनका पारा चढ़ गया और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के हंगामा करने पर पुलिस को इसकी जानकारी हुई। कुछ ही देर में पुलिस चौकी पर बड़ी संख्या में हिंदूवादी कार्यकर्ता एकत्रित होकर आक्रोश जताने लगे। जानकारी पर पुलिस चौकी पहुंची थाना प्रभारी नीतू वर्मा ने तत्काल भगवान शिव की नई मूर्ति की स्थापना कराने को कहा।
नई मूर्ति के आने पर सोमवार की शाम को पुलिस चौकी में पूजा पाठ कर विधि विधान से भगवान शिव की मूर्ति की स्थापना कराने पर हिंदूवादी कार्यकर्ता शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में अमित महाजन, बॉबी साहू, खिलाड़ीराम साहू, गोपी राठौर, गौरव कुमार, पंकज कुमार समेत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें