फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग से लौट रही छात्रा से शोहदों ने की छेडख़ानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। कोचिंग से लौट रही एक छात्रा के साथ शोहदों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर बजरग दल के जिला संयोजक को धमकी दी गई। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बजरंग दल के जिला संयोजक शिव कुमार पाठक ने बताया कि शनिवार की सुबह वह किसी काम से शहर जा रहे थे। जब वह तहसील के पास पहुंचे तो देखा कि कोचिंग से लौट रही एक छात्रा के साथ दो शोहदे छेड़छाड़ कर रहे हैं। वह रुक गए और शोहदों का विरोध किया। तभी आरोपी उस पर हावी हो गए और जान से मारने की धमकी देने लगे। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें