मोहनपुर को ब्लॉक बनाने की मांग जोर पकड़ती जा अभियान में अब तक 3200 लोगों ने हस्ताक्षर करके ब्लॉक बनाने की मांग को समर्थन दिया है। डीएम के विजियेंद्र पांडियन ने ब्लॉक बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
एक साल से मोहनपुर को ब्लॉक बनाने की मांग क्षेत्रीय लोग उठा रहे हैं। लेकिन यह मांग अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। रविवार, सोमवार को हस्ताक्षर अभियान मोहनपुर की सब्जीमंडी, अमांपुर अड्डा, हनुमान बाजार और पैठ बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम संयोजक सुबोध पंडित ने कहा कि ग्रामीण इलाके के लोग ब्लॉक न बनने के कारण काफी परेशान हैं। वो मोहनपुर को ब्लॉक का दर्जा देने की मांग उठा रहे हैं। हिमांयु खान, खुर्शीद आलम ने भी ब्लॉक का दर्जा दिए जाने की मांग को उचित बताया। उन्होंने कहा कि मोहनपुर एक लंबे अरसे से उपेक्षा का शिकार हुआ है। अभियान में रोहित यादव, पप्पू यादव आदर्श गुप्ता, वृजेश शर्मा, पंकज वर्मा, सुखवीर सिंह, सोहेल अंसारी, खुशनबीन आलम, फईम अंसारी मौजूद रहे।