फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में सात घायल

Mon, 18 Jan 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में करीब सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल और आगरा में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

 सोमवार सुबह जीटी रोड स्थित एक स्कूल बस छात्रों को लेकर स्कूल जा रही थी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे अलीगंज तिराहे पर पहुंचे, तभी सामने से आते ट्रक से भिड़त हो गई। टक्कर लगने से बच्चों में चीखपुकार मच गई। हादसा देखकर पहुंचे लोगों ने चार घायल छात्राओं (आयुषी निवासी निधौली रोड़ ,प्रीती निवासी अशोक नगर, नंदनी निवासी श्रृंगारनगर, दीक्षा निवासी निधौली रोड़) को बाहर निकाला।  सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरी ओर थाना जैथरा के गांव नगला मोहन के पास सुबह करीब नौ बजे स्कार्पियो और जाइलो कार आपस में भिड़ गई। जाइलो में सवार गनेश दुबे निवासी दिउरा मोहसिन थाना मेरापुर, वीरेंद्र इनकी पत्नी सत्यदेवी निवासी भरतनगर थाना नवाबगंज फर्रुखाबाद घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सत्यदेवी की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है। वही दोपहर करीब बारह बजे गांव उम्मेदपुर के पास बाइक सवार दीपक निवासी दत्तपुर सकीट को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें