फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के आकर्षक कार्ड्स ने मोहा मन

Thu, 12 May 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
बच्चों के आकर्षक कार्ड्स ने मोहा मन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुवार को शेमफोर्ड फ्यूचरस्टिक स्कूल में कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक कॉर्ड्स बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

विद्यालय के डायरेक्टर वैभव अग्रवाल ने कार्ड्स बनाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ मनोरंजक परक शिक्षा भी बच्चों के लिए जरूरी है। प्रतियोगिता में सहभागिता से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। उन्होंने कहा कि आज स्कूल, कल समाज, फिर जिला और जनपद के बाद प्रदेश में उनकी प्रतिभा पहचानी जाएगी, लेकिन उसके लिए लगातार प्रयास करना जरूरी है। कार्ड्स मेकिंग प्रतियोगिता में सभी वर्गों के बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। किसी ने कार्डस में अपनी पंक्तियों के माध्यम से अपने भाव उकेरे तो किसी ने आकर्षक डिजायन से सभी का मन मोहा। प्रधानाचार्य बी शशिकला ने सभी प्रतिभागी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें