एटा। यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंच गए हैं। उन्हें स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखवाया गया है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात की गई है। मंगलवार की रात सचल दलों ने 4 केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा।
परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं सहित प्रश्न पत्र भी पहुंच चुके है। निर्देश हैं कि प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम में रखा जाए। पुलिस केंद्राें पर उनकी सुरक्षा में तैनात की जाए। रात के समय सचल दल केंद्रों पर पहुंच व्यवस्थाओं को देखे। इसके तहत मंगलवार को आदर्श इंटर कॉलेज सहित क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम पर व्यवस्थाओं को देखा। जबकि दूसरी टीम में राखी देवी व विकास जैन ने आदर्श इंटर कॉलेज जलेसर, जीजीआईसी जलेसर, सिद्धार्थ इंटर कॉलेज व एमजीएम में व्यवस्थाओं को देखा। टीमों ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों का संचालन, स्ट्रांग रूम की व्यवस्था तथा परीक्षा केंद्र पर अन्य भौतिक संसाधनों का निरीक्षण किया।