फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष: तीसरे चरण में 15 हजार बच्चों के लगाए जाएंगे टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मिशन इंद्रधनुष के तीसरे चरण की शुरूआत दो मई से की गई है। इसके तहत दो वर्ष तक के बच्चे और गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए जा रहे हैं। तीन दिनों में छह हजार बच्चे और करीब 1700 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। अभियान 12 मई तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इस चरण में 15002 शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाना है, जबकि 3310 गर्भवती महिलाओं को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य तय किया गया है। बृहस्पतिवार तक अभियान के तहत 5950 बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए पोलियो, खसरा-रूबेला, रोटा वायरस, डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी आदि के टीका लगाए जा चुके हैं। वहीं 1716 गर्भवतियों को टीका लगाकर सुरक्षित किया गया है।
बता दें कि मिशन इंद्रधनुष 4.0 का पहला चरण सात से 15 मार्च तक, दूसरा चरण चार से 16 अप्रैल तक चलाया गया था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामसिंह ने बताया कि तीसरे चरण में लक्षित बच्चों और गर्भवती महिलाओं का 12 मई तक अभियान के तहत टीकाकरण किया जाना है। तीन दिनों में छह हजार के करीब बच्चे और 1716 गर्भवती महिलाओं के टीका लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें