फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता भाजपा सांसद पर 11 रुपये इनाम

Wed, 17 Feb 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद राजवीर सिंह के पिछले दो सालों से लापता हैं। उनका पता बताने वाले का नाम गुप्त रखते हुए 11 रुपये इनाम देने की घोषणा की गई। शहर में मंगलवार को इस तरह के पोस्टर चस्पा किए गए।
विज्ञापन

बीजेपी सांसद राजवीर सिंह के लापता होने के पंफलेट पूरे शहर में चस्पा किए हैं जिसमें लिखा है उम्र 53 वर्ष, कद 5.5, रंग सांवला, संपर्क केंद्र राज पैलेस शास्त्री नगर एटा। लोकसभा चुनाव 2014 में जनता के बीच रहकर विकास कराने और जन समस्याएं सुलझाने का वादा कर चुनाव जीता था। लेकिन अब ये चुनावी वादों से भागकर जनता को धोखा देकर दो सालों से लापता हैं। लापता सांसद की सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रख कर 11 रुपये का ईनाम दिया जाएगा। पंफलेट में निवेदक के रुप में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन का नाम लिखा गया है। हालांकि भाजपा सांसद 24 नवंबर के बाद दिसंबर में भी देखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें