फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thousands will rally farmer welfare worker

Wed, 17 Feb 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की रानु वर्मा के आवास पर संपन्न बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी की किसान कल्याण रैली पर भाजपाइयों ने मंथन किया। सैकड़ों वाहनों से हजारों लोग रैली में शामिल होने बरेली रवाना होंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने कहा कि 28 फरवरी को बरेली की किसान कल्याण रैली में जिले से 100 बसों से हजारों कार्यकर्ता जाएंगे। इसके अलावा कार्यकर्ता निजी वाहन से रवाना होंगे। रैली प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता रजनीकांत माहेश्वरी ने बताया कि प्रत्येक मंडल अध्यक्ष अपने-अपने मंडल का प्रभारी होगा। पूर्व विधायक रज्जन पाल सिंह, देवेंद्र प्रताप ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से मोदी की रैली को ऐतिहासिक बनाने को हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। भाजपा नेता ज्ञान तिवारी ने किसानों से रैली में पहुंचने की अपील की।
रैली में फसल बीमा योजना, किसानों के लिए केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बैठक क ो ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष रमेशचंद्र साहू, ब्लाक प्रमुख देवेंद्र राजपूत, पालिकाध्यक्ष रूपकिशोर कुशवाह, नवल कुलश्रेष्ठ, डा. बीडीराना, गौरीशंकर शर्मा, महेंद्र राना, प्रवेंद्र राना, डा. खूब सिंह लोधी, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, राजवीर भल्ला, अनुरोध प्रताप सिंह, कल्याणानंद, नरेंद्र परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें