फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मिस क्वीन गुंजन चौहान, मिस टीन एटा बनीं जाह्नवी वर्मा

Tue, 06 Feb 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी के तहत प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को एटा महोत्सव के भव्य पंडाल में फैशन शो सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मिस क्वीन गुंजन चौहान, मिस टीन एटा जाह्नवी वर्मा बनीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सकीट किरन देवी व पूर्व पालिकाध्यक्ष एटा मीरा गांधी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. रुचि सिंह, नंदिनी गोस्वामी, सरिता यादव, नीलम लोधी, शिवानी कश्यप और रिचा यादव ने मां सरस्वती के समीप प्रजनन कर विधिवत तरीके से कार्यक्रम प्रारंभ कराया। नीलम शर्मा व इवेंट डायरेक्टर नैना राजपूत नए कार्यक्रम का संयोजन किया। वहीं संचालन डीके राजपूत ने किया।
नीलम शर्मा ने बताया कि दोनों ही प्रतियोगिताओं में 20-20 प्रतिभागी शामिल हुए। सभी का प्रदर्शन देखने के बाद ज्यूरी की सदस्य सिमरन यादव, दीक्षा खेवानी और रिचा यादव ने मिस क्वीन गुंजन चौहान को और मिस टीन जाह्नवी वर्मा को चुना गया। मिस क्वीन में प्रथम रनर अप आयशा गौतम व द्वितीय रनर अप साक्षी सिंह रहीं। मिस टीन में प्रथम रनर अप शार्या पवन व द्वितीय जाह्नवी कुंदानी रहीं। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को सम्मान दिया गया और उनके प्रदर्शन के लिए सराहना की गई। एटा महोत्सव के भव्य पंडाल में फैशन शो और सौंदर्य प्रतियोगिता को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें