फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: बदमाशों ने तमंचे की नोक पर इंजीनियर की बाइक लूटी, धक्का देकर बंबा में गिराया; हालत नाजुक

Thu, 23 May 2024 07:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

बदमाशों ने तमंचे की नोक पर इंजीनियर की बाइक लूट ली। इसके बाद धक्का देकर बंबा में गिरा दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक है। थाने से चंद कदमों की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार देर रात मिरहची थाना से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने इंजीनियर पर तमंचा तानकर बाइक लूट ली। उसे धक्का देकर बंबा की पुलिया के नीचे गिरा दिया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला लोधीनगर वनगांव निवासी प्रमेश कुमार ने बताया कि वह कासगंज में एक दूरसंचार कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। घर से ही बाइक के माध्यम से प्रतिदिन कासगंज जाता है। बुधवार को रात लगभग 11 बजे वह कासगंज से घर आने के लिए बाइक से निकला। 

इस दौरान मिरहची थाना पार करके पीएनसी कंपनी के प्लांट के रुककर लघुशंका करने लगा। तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग उसके पास आकर रुके और पास आकर कनपटी पर चमंचा रख दिया। बचने के प्रयास किया तो उन्होंने धक्का दे दिया इससे बंबा की पुलिया से नीचे जा गिरा। 
विज्ञापन


बताया बदमाश उसकी बाइक को लेकर फरार हो गए। पुलिया के नीचे से ही डायल-112 पर घटना की सूचना दी। तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसको आगरा रेफर कर दिया गया। मामले में सीओ सदर अमित कुमार राय ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच को टीमें लगाई गईं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें