फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आधुनिक कैमरों से लैस गाड़ियों से निगरानी करेगी डायल-112 की टीम

Thu, 23 May 2024 05:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में कानून-व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए व किसी भी घटना, दुर्घटना या आपात स्थिति आने पर उसे काबू करने के लिए यूपी सरकार ने डायल टीमों को कई कार व बाइकें उपलब्ध कराई हैं, जो अत्याधुनिक खूबियों से लैस हैं।
विज्ञापन

जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए डायल-112 को कुछ दिन पहले ही दस कार और दो बाइकें मुख्यालय से मिली हैं। जिनमें से पांच कारें अत्याधुनिक कैमरों से लैस हैं। जिले में अत्याधुनिक कैमरों से लैस कारें शासन ने भेजी हैं। कार के ऊपर उच्च गुणवत्ता का कैमरा लगा है, जो कार के चारों तरफ सड़क व आसमान में होने वाली हर गतिविधि को कैद करेगा। इसकी रिकार्डिंग कई दिनों तक सुरक्षित रहेगी। गाड़ियों के ऊपर लगा ये कैमरा दो किलो मीटर दूर से सब कुछ रिकॉर्ड कर सकता है।


इन खूबियों से लैस है वाहन

डैशबोर्ड कैमरे, बाडी वार्म कैमरे, जीपीएस, आइपैड उपलब्ध कराया गया है। इसी तरह दोपहिया वाहनों में भी डिवाइस दी गई है। वहीं पहले दो डिकी की वजह से दिक्कतें आती थीं। जिसे घटाकर एक कर दिया गया है। बाइकों में पानी की बोतल रखने की भी जगह दी गई है। शिकायतकर्ता की लाइव लोकेशन व एसएमएस के लिंक के माध्यम से क्लिक पर टीम से कितनी दूर पीड़ित मौजूद है जान सकेंगे।
विज्ञापन




-

एरिया के हिसाब से आवंटित की गई गाड़ियां
जिले में कुल दस नई गाड़ियां डायल-112 को मिली थीं। जिनमें पांच गाड़ियां अत्याधुनिक कैमरों से लैस हैं। जिले में ये कैमरायुक्त गाड़ी उत्तर, रसूलपुर, शिकोहाबाद, टूंडला और एक गाड़ी लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तैनात की गई हैं। डायल-112 को लखनऊ मुख्यालय की ओर से कई तरह के उपकरण दिए गए हैं। जिससे क्विक रेसपांस का ख्याल रखा जाए। इसमें सूचना मिलने पर आठ से दस मिनट में सूचनादाता के पास पहुंचना होता है। फोर्स की कमी के बाद भी क्विस रेसपांस का खास ख्याल रखा जा रहा है।


डायल-112 के पास इस समय नई पुरानी गाड़ियां मिलाकर कुल 32 कार और 19 बाइकें हैं। कैमरायुक्त गाड़ियों को क्षेत्र के हिसाब से तैनाती दी गई है। सूचना मिलने पर क्विक रेसपांस का खास ख्याल रखा जाता है। फोर्स के कमी होने के बाद भी जिम्मेदारियों को निभाया जा रहा है। -पुष्पेंद्र सिंह चौहान, डायल-112 प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें