फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर से सनसनीः दिनदहाड़े घर में घुसकर दंपती को चाकू से गोदा, मासूम की हालत नाजुक, ग्रामीणों में आक्रोश

Mon, 30 Jan 2023 03:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दिनदहाड़े डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस व जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में सोमवार की सुबह 11 बजे बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर पति-पत्नी का हत्या कर दी। उन्होंने तीन साल को मासूम पर भी हमला किया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल काी निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।    

विज्ञापन


घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के श्रीकरा गांव की है। यहां जितेंद्र (26) अपनी पत्नी प्रीती (24) व तीन साल के मासूम अमन व परिवार के साथ रहता है। सोमवार की सुबह कुछ अज्ञात बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने घर में घुसकर जितेंद्र व प्रीती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उन्होंने मासूम बच्चे को भी नहीं छोड़ा। उस पर भी बेरहमी से चाकुओं से वार किए।

भाई पकंज ने दरवाजा खोला तो दृश्य देखकर निकल गई चीख

इसके बाद वहां से फरार हो गए। तीनों खून से लथपथ होकर वहीं पर गिर गए। थोड़ी देर बाद भाई पकंज ने घर पहुंचकर दरवाजा खोला तो दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सुचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। 

घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त

सूचना पर एसएसपी उदयवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दंपती को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की हालत नाजुक है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें