फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: ढाबा बंद कर घर जा रहे मालिक पर बदमाशों ने किया हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया बेहाल; नकदी छीन फरार

Thu, 12 Oct 2023 10:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में ढाबा बंद कर घर जा रहे मालिक पर बदमाशों ने हमला किया। उन्हें लाठी-डंडों से पीटकर बेहाल कर दिया। इसके बाद नकदी छीन फरार हो गए। 
विज्ञापन
Etah: ढाबा बंद कर घर जा रहे मालिक पर बदमाशों ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में बीती देर रात सिंध पंजाब ढाबा के मालिक पर करीब आधा दर्जन बदमाशों ने हमला बोल दिया। उन्हें लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेहाल कर दिया। मरा हुआ समझकर बदमाश भाग गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


घटना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत रेलवे पुल के नीचे की है। यहां पर पंजाबी ढाबा स्थित है। इसके मालिक दिनेश कुमार हैं। बीती देर रात वह ढाबा बंद करके घर जा रहे थे। रेलवे पुल के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से जमकर पीटा। 

यह भी पढ़ेंः- UP: महिला के हाथ-पैर चारपाई पर बांधे और चाकू से किए वार पर वार, आखिरी सांस तक मारा; देखकर दहल गए लोगों के दिल
विज्ञापन
विज्ञापन


पिटाई से बेसुध होकर वह जमीन पर गिर पड़े और हरकत न करने लगे तो बदमाश उन्हें मरा समझकर फरार हो गए। खून से लथपथ दिनेश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि बदमाश उनके पास से 80 हजार रुपये भी छीन ले गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें