फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से लाखों के आभूषण, नकदी चोरी

विज्ञापन
चोरों ने छत का जाल उखाड़कर किया दुकान में प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चोरों ने बुधवार रात बारहद्वारी क्षेत्र में एक सराफ की दुकान से लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण और नकदी चुरा ली। मामले की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

संदीप माहेश्वरी पुत्र जानकी प्रसाद निवासी गली पचौरियान की बारहद्वारी क्षेत्र में सराफ की दुकान है। बुधवार रात चोरों ने दुकान की छत के जाल को उखाड़ कर दुकान में प्रवेश किया। चोरों ने बेसमेंट के चैनल के ताले कटर से काट दिए। इसके बाद उन्होंने दुकान में रखी 70 हजार रुपये की नकदी लगभग 70 ग्राम वजन के सोने के आभूषण दो किलो वजन के चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। गुरुवार सुबह जब दुकान स्वामी टहलकर घर वापस लौट रहे थे तभी उन्हें रास्ते में दुकान के ऊपर के जाल उठे होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर उन्होंने दुकान को खोल कर देखा तो वह दुकान के हालात देख कर दंग रह गए। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ शैलेंद्र लाल, कोतवाली प्रभारी पदम सिंह सहित पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुकान का निरीक्षण किया। दुकान के चढने के रास्ते आदि के बारे में जानकारी जुटाई। दुकान स्वामी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।


फोरेंसिक टीम ने लिए फिंगर प्रिंट
 चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस ने एटा से फोरेंसिक टीम एवं डाग स्क्वॉड को बुलाया। डॉग छत और दुकान में ही घूमता रहा। टीम के सदस्यों ने दुकान में जगह-जगह से फिंगर प्रिंट उठाए। चोरों ने ताले काटने के लिए जिस कटर का प्रयोग किया। वह कटर बेसमेंट की सीढ़ियों पर पड़ा मिला।
विज्ञापन



चोरी की घटना पर कारोबारियों ने जताया रोष
सराफा कारोबारी के यहां हुई चोरी की घटना के बाद कारोबारियों में रोष देखा गया। सराफा कारोबारी अखिलेश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेन्द्र सोलंकी ने घटना के खुलासे की मांग की। कासगंज जिला सराफा एसोसिएशन की इस संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध पल्तानी, जिलामहामंत्री दीपक गुप्ता, संयोजक योगेश गौड़, जिलाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप हिना, नगर अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता आदि ने भी चोरी की वारदात पर रोष जताया। कारोबारियों ने घटना का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान समीर गौड़, अमित गौड़, राजेश्वर माहेश्वरी, वरूणजैन, पदम मूना, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें