धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
मुंशीलाल पड़ाव में र्साइं बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शोभायात्रा का नगर भ्रमण कराया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में हिस्सा लेकर पुण्य अर्जित किया।
शोभायात्रा मंदिर से शुरू हुई। मुख्य रथ को आकर्षक रूप से सजाकर र्साइं बाबा की प्रतिमा विराजित की गई। मंदिर पर भी फूल बंगला सजाया गया। पूरे मंदिर को आकर्षक विद्युत झालरों, गुब्बारों से सजाया गया। शोभायात्रा में अबीर गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु भक्त सांई बाबा के भजनों पर झूमते गाते नजर आए। जगह-जगह भक्तों ने र्साइं बाबा की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा गंदा नाला क्षेत्र, नदरई गेट, गांधी मूर्ति सहित अन्य प्रमुख मार्गों से होती हुई मंदिर पर समाप्त हुई। जहां विधिविधान से पुरोहितों ने मंदिर पर र्साइं बाबा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कराई। मंदिर पर देर शाम भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रशांत सोनी, प्रीतम सिंह, बबलू, अरविंद, पवन, पंकज, नवल, कमलेश, आराधना, कृपा देवी, केशवदेव आदि मौजूद रहे।