फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी

Wed, 25 Nov 2015 05:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्तिक पूर्णिमा के विशेष महत्व को देखते हुए लाखों श्रद्धालुओं ने जिले भर के गंगा घाट पर डुबकी लगाई। हर-हर गंगे की जय जयकार करते हुए गंगा मैया की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


बुधवार को ब्रह्ममुहूर्त के साथ ही गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। कछला गंगा घाट, सोरों हरि की पौड़ी, कादरगंज घाट, ककोड़ा गंगा घाट, बूढ़ी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। देर सांय तक श्रद्धालु गंगा स्नान करते रहे। गंगा में श्रद्धालु हर-हर गंगे और गंगा मैया के जयकारे लगा रहे थे। गंगा घाट श्रद्धालुओं से गुलजार हो रहे थे। श्रद्धालुओं के द्वारा गंगा का अभिषेक किया गया। गंगा पर श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की पैरावनी भी की। गंगा में स्नान करने कर श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर बने मंदिरों पूजा अर्चना की। सोरों में हरि की पैड़ी परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की। वहीं परिक्रमा मार्ग पर बने मंदिरों में देव दर्शन किए। घाट पर बने मंदिरों में घंटे घड़ियालों की आवाजें गूंज रही थीं। श्रद्धालुओं ने जरुरतमंदों को दान दक्षिण दी। साधू संतों को श्रद्धालुओं ने भोज कराया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें