फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में शहर में तनावपूर्ण शांति

Wed, 25 Nov 2015 05:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी रोड पर फर्नीचर कारोबारी के घर में आग और फायर कर्मियो की लापरवाही से दो मासूम बच्चो के जिंदा जलने पर हुए बवाल के बाद बुधवार को नगर में तनावपूर्ण शांति दिखाई दी। मासूम बच्चो की मौत पर शोक जताते हुए व्यापार मंडल ने बुधवार को दिनभर बाजार रखे। इससे पूर्व दिन निकलते ही अर्द्ध सैनिक बलों ने नगर में फ्लैग मार्च किया तो लोग सहम गए। आलम यह था कि हर तिराहे, चौराहे, पीड़ित परिवार के घर के बाहर और नगर क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बल और पुलिस के जवान गश्त करते दिखाई दिए। व्यापारियों ने पुलिस पर पीड़ित परिवार को देर रात तक कोतवाली में बैठाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

फर्नीचर कारोबारी सुनील सक्सेना के घर में मंगलवार को आग लगने और दो मासूम बच्चों के जिंदा जलने पर नगर में हुई आगजनी, तोड़फोड़, फायरिंग के बाद बुधवार को तनावपूर्ण शांति रही। घंटाघर पर व्यापार मंडल ने शोक सभा का आयोजन किया और दो मिनट का मौत कर मृतक मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा में नगर के सपा विधायक आशीष यादव भी पहुचे। श्रद्धांजलि सभा में जैसे ही व्यापारी मौन के लिए खड़े हुए मृतक अंश का पिता सुनील सक्सेना फफक कर रो पड़े। किसी प्रकार व्यापारियों ने सभाला। बैठक में भाजपा नेता विपन वर्मा उर्फ डेविड ने कहा कि व्यापारी एक ऐसे समिति का गठन करेंगे जो अग्निशमन विभाग के क्रिया कलापो पर नजर रख सके। इससे पूर्व बुधवार को दिन निकलते ही अद्धसैनिक बलों ने स्थानीय पुलिस बल के साथ पूरे नगर में फ्लैग मार्च कर शक्ति प्रर्दशन करते हुए शांति बनाए रखने की अपील की। सुरक्षा बलों के बूट की आवाज सुनकर दोबारा बलवा होने की आशंका से नगरवासी सहम गए और नौ बजे तक घरों से नहीं निकले। बुधवार को पुलिस बल और अद्धसैनिक बलों के जवान चौराहे और तिराहे के अलावा नगर क्षेत्र मे गश्त करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


इसके चलते सुबह नौ बजे तक केवल हाईवे पर वाहनो को आवागमन दिखाई दिया। वहीं व्यापारियों ने पुलिस पर पीड़ित सुनील सक्सेना और उनके परिवार को देर रात तक हवालात में बंद रखने और पिटाई लगाने का आरोप लगाया है। व्यापारियों को दावा है कि देर रात पीएम के दौरान परिजनो की जरुरत पड़ने पर पुलिस ने तीखीनोक झोक के बाद पीड़ित परिवार को कोतवाली से बाहर जाने की इजाजत दी। दिनेश वार्ष्णेय, अतुल राठी, अशोक गुप्ता, पीजी गुप्ता, गणेश वार्ष्णेय, कल्लू, अशोक सर्राफ, रजनीश जैन, राकेश वार्ष्णेय, साबिर मियां, मोहम्मद मियां, निर्मल जैन, समेत अनेक व्यापारी शोकसभा में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें