मारहरा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सोमवार को कल्याणी इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया।
समारोह में हाईस्कूल में 92 प्रतिशत अंक पाकर जिले में नवें स्थान पर रहीं छात्रा शिवानी का विशेष सम्मान किया गया।
समारोह में हाईस्कूल के छात्र गौरव, प्रशांत, रजनी राजपूत, अंशुल ने क्रमश: 88.16 प्रतिशत, 86.50, 85, 83 प्रतिशत अंक लाकर कॉलेज और परिवार का नाम रोशन किया है। इंटरमीडिएट के लेखेंद्र कुमार 83 प्रतिशत, शिवम 80.6, श्वेता 80, अंशुल 76, ज्योति ने 74 प्रतिशत अंक पाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। संवाद