फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गो हत्या व गो तस्करी रोकने का बनाया जाए कड़ा कानून

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। गोवंश संरक्षण और संवर्धन को लेकर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार हिमांशु पांडेय को सौंपा। इसमें गो हत्या और गो तस्करी रोकने के लिए कड़ा कानून बनाने के साथ ही गोमाता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

शिवकुमार दुबे ने कहा भारतीय संस्कृति में गोमाता का विशेष महत्व है, धार्मिक आस्था के साथ ही कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला भी है। उचित व्यवस्था न होने पर गोवंश निराश्रित होकर सड़कों और खेतों में विचरण करते देखे जा सकते हैं। कुपोषण, गोशालाओं की बिगड़ी व्यवस्थाएं, गोतस्करी, गोवध गंभीर समस्याएं हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में दिनेश चंद्र, लल्लन, राकेश निषाद, बृजेश दुबे, अमित दुबे, गौरव शास्त्री, संदीप लोधी, मनोज मिश्रा, रतन पांडेय आदि शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें