फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मानसिक रूप से परेशान युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 03 Sep 2024 09:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में सोमवार की देर शाम एक युवती ने फंदा लगा लिया। परिजन गंभीर हालत में लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां ने बताया कि बेटी काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। लंबे समय से उसका तंत्रमंत्र से उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के गांव गंगनपुर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनकी बेटी गीता (19) काफी समय से परेशान चल रही थी। सोमवार को घर पर कोई नहीं था, उसकी मां नहाने गई थी। तभी वह कमरे में गई और साड़ी का फंदा लगाकर लटक गई। जानकारी मिली तो दरवाजा तोड़कर उसको फंदे से उतारा और लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मृतका की बुआ मिथलेश ने बताया कि बेटी गीता अक्सर बीमार रहती थी। जिसके कारण वह मानसिक रूप से भी परेशान रहने लगी थी। पिछले कई वर्ष से तंत्रमंत्र की प्रक्रिया से उसका उपचार चल रहा था। सोमवार को घर पर कोई नहीं था तो उसने यह कदम उठा लिया और फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ ले गए। थाना प्रभारी राजेश चौहान का कहना है कि मामले में किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें