कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर एसडीएम श्वेता सिंह को ज्ञापन सौंपते भाकियू के जिलाध्यक्ष अनिल प्रताप। स
एटा। कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत शनिवार को हुई। पंचायत की अध्यक्षता भाकियू के जिलाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह ने की। बैठक में किसानों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए समाधान की मांग की। समस्याओं से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम एसडीएम श्वेता सिंह को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि पिलुआ के गांव बदामपुर निवासी किसान महेंद्र सिंह ने पंचायत में बताया कि उनकी बोरिंग कनेक्शन पर ग्राम प्रधान ने कब्जा कर लिया है। बिजली का बिल भी जमा नहीं किया जा रहा है। किसानों ने बोरिंग कनेक्शन वापस दिलाने की मांग की है। ब्लॉक सकीट के गांव कल्याणपुर नगला फरीद के ग्रामीणों ने बताया कि गांव का सारा पानी गड्ढे में जमा हो जाता है। सफाई न होने से दुर्गंध और बीमारी का भय रहता है। ग्राम पंचायत बोर्रा कलां विकासखंड अवागढ़ के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आवास योजना में पात्र लोगों को वंचित कर दिया गया है। भाकियू नेताओं जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की है।
वर्जन-
नाम सहित शपथ-पत्र दें तो मामले में जांच कराई जाएगा। इसमें दोषी पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्र कुमार गुप्त, परियोजना निदेशक