फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आसान पेपर ने बढ़ाया आत्मविश्वास, इतिहास और गृह विज्ञान में मुस्कराए परीक्षार्थी

Sat, 21 Feb 2026 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सर्वोदय इंटर कालेज केंद्र पर औचक निरीक्षण करते डीआईओएस डॉ इंद्रजीत। विद्यालय
विज्ञापन
एटा। जिले में शनिवार को बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुईं। प्रश्नपत्र आसान रहने से परीक्षार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। सुबह की पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान और इंटरमीडिएट पुस्तकालय विज्ञान की परीक्षा हुई। जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट इतिहास विषय का पेपर हुआ।
विज्ञापन

जिले में शनिवरा को सुबह की पाली में गृह विज्ञान का प्रश्नपत्र अधिकांश छात्र-छात्राओं को सरल लगा। परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रश्न सीधे सिलेबस से आए थे और उन्हें हल करने में कोई विशेष कठिनाई नहीं हुई। 90 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 9707 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 8973 ने परीक्षा दी, जबकि 734 अनुपस्थित रहे। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों में उत्साह साफ झलक रहा था। इंटरमीडिएट पुस्तकालय विज्ञान के प्रश्नपत्र को भी सामान्य स्तर का बताया। हालांकि कुछ प्रश्नों को लेकर छात्र असमंजस में दिखे। फिर भी अधिकांश विद्यार्थियों ने पेपर पूरा हल करने की बात कही।
दूसरी पाली में 70 केंद्रों पर इंटरमीडिएट इतिहास की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें 1414 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1318 उपस्थित रहे और 96 अनुपस्थित रहे। इतिहास का पेपर देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि सभी प्रश्न पढ़े हुए पाठ्यक्रम से आए थे। इसकी वजह से उत्तर लिखने में आसानी रही और पूरा प्रश्नपत्र हल कर लिया। शाम की पाली में रोहन लाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कालेज केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत ने परीक्षा कक्षों और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उत्तरपुस्तिकाओं के स्टॉक रजिस्टर एवं प्रश्नपत्र बीजक का भी सत्यापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें